क्या आप लोग MBA में प्रवेश लेना चाहते हैं और आपको एमबीए करने के लिए योग्यता क्या होती है ? इसके बारे में नहीं पता है तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें. जैसा कि आप सभी लोग तो जानते ही हैं कि MBA की डिग्री को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है. क्योंकि इसमें आपको बिजनेस से संबंधित चीजों के बारे में अध्ययन कराया जाता है, साथ ही MBA को बिजनेस की डिग्री भी कहा जाता है.
अगर कोई छात्र MBA की डिग्री प्राप्त कर लेता है, तो उसकी नौकरी लगने में काफी आसानी हो जाती है, साथ ही अगर वह छात्र चाहे तो अपना खुद का भी बिजनेस शुरू कर सकता है. क्योंकि उसको बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस के बारे में अच्छी खासी जानकारी प्राप्त हो जाती है, साथ ही उसको लोगों से कैसे बात करनी है ? इसके बारे में भी अच्छे से जानकारी हो जाती है.
जिसकी वजह से वह किसी भी व्यक्ति को आसानी से डील कर सकता है. ऐसे में बहुत सारे ऐसे छात्र होते हैं जो बिजनेस की दुनिया में रुचि रखते हैं. जिसकी वजह से वह लोग MBA में प्रवेश लेने के बारे में सोचते हैं अगर आप लोग भी बिजनेस के दुनिया में रुचि रखते हैं तो आपको MBA जरूर करना चाहिए तो आईए जानते हैं कि एमबीए करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए व MBA क्या होता है :
एमबीए करने के लिए योग्यता
आप लोग ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और उसके बाद एमबीए की डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको एमबीए करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इसके बारे में जरूर जानकारी रखनी चाहिए क्योंकि अगर आपको एमबीए करने के लिए क्या योग्यता होती है ?
इसके बारे में नहीं पता होगा तो आप MBA में एडमिशन लेने योग्य नहीं हो पाएंगे, तो आइये नीचे हम आप लोगों को MBA में प्रवेश लेने के लिए क्या-क्या योग्यता होती है उसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं :
- MBA में प्रवेश लेने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अति आवश्यक है.
- ग्रेजुएशन में आपके 50% मार्क्स जरूर होने चाहिए अगर आपके इससे कम होते हैं तो MBA में आप प्रवेश नहीं ले पाएंगे.
- यदि आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में है तो आप MBA में एडमिशन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.
- कई सारे कॉलेज में MBA में प्रवेश लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा देनी होती है और उसको पास करने के बाद ही आपको बा में एडमिशन मिलेगा.
- MBA में प्रवेश लेने के लिए आपकी उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए.
- MBA में प्रवेश लेने के लिए छात्र का भारतीय नागरिक होना अति आवश्यक है.
MBA क्या है ?
MBA का पूरा नाम मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन होता है और इस कोर्स को करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य होता है MBA में आपको मुख्य रूप से बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस के बारे में जानकारी दी जाती है, अपने भारत देश में ऐसे कई सारे कॉलेज वहां संस्थान है जहां पर एमबीए की डिग्री प्राप्त कराई जाती है.
अगर आप लोगों को बिजनेस मैनेजमेंट या फाइनेंशियल मैनेजमेंट में रुचि होती है तो आपको MBA का कोर्स जरूर करना चाहिए और उसके बाद आप किसी भी फील्ड में अपना कैरियर आसानी से बना सकते हैं और अच्छी खासी सैलरी भी मिलती है. भारत देश में MBA 2 साल का कोर्स होता है.
MBA की फीस कितनी है ?
अगर आप लोग यह जानना चाहते हैं कि MBA की फीस कितनी होती है तो हम आपको बता दें कि प्रत्येक कॉलेज में एमबीए की फीस अलग-अलग होती है अगर आप लोग प्राइवेट कॉलेज में MBA का कोर्स करते हैं, तो वहां पर आपको ज्यादा पैसे देने होंगे, लेकिन वहीं पर अगर आप लोग किसी सरकारी कॉलेज में MBA का प्रवेश लेते हैं, तो वहां पर आपको कम पैसे देने होंगे.
ऐसे में या निर्भर करता है कि आप किस कॉलेज में प्रवेश ले रहे हैं, साथ ही यह भी निर्भर करता है कि MBA कोर्स के दौरान आपको कौन-कौन से संसाधन दिए जा रहे हैं जैसे कि छात्रावास की सुविधा, अध्ययन सामग्री, औद्योगिक दौरे, मेंस व छात्र विनियम.
अगर MBA के पूरे कोर्स के फीस की बात की जाए, तो लगभग 20 लाख से 25 लख रुपए तक होती है. इसके साथ ही सरकारी कॉलेज में एमबीए कोर्स की फीस 50,000 से 4 लाख के आसपास होती है.
MBA के लिए सिलेबस
कई सारे छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि एमबीए करने के लिए कौन-कौन से सिलेबस तैयार करने होते हैं, अगर आप लोग भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे हम आप लोगों को प्रत्येक सेमेस्टर वाइज कौन-कौन से सिलेबस होते हैं इसके बारे में जानकारी दी है तो आईए जानते हैं :
1. MBA सिलेबस : फर्स्ट सेमेस्टर
ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर | ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट |
---|---|
कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम | क्वांटिटेटिव मेथड |
फाइनेंशियल एकाउंटिंग | मैनेजरियल इकोनॉमिक्स |
बिज़नेस कम्युनिकेशन | मार्केटिंग मैनेजमेंट |
2. MBA सिलेबस : Second सेमेस्टर
मैनेजमेंट साइंस | मैनेजमेंट एकाउंटिंग |
---|---|
बिज़नेस रिसर्च मेथड | ऑपरेशन मैनेजमेंट |
इकोनॉमिक्स एनवायरनमेंट ऑफ़ बिज़नेस | प्रोडक्शन ऑपरेशन्स एंड SCM |
आर्गेनाइजेशन इफेक्टिवनेस एंड चेंज | लीगल आस्पेक्ट्स ऑफ़ बिज़नेस |
3. MBA सिलेबस : Third सेमेस्टर
लीगल एनवायरनमेंट ऑफ़ बिज़नेस | डिजिटल मार्केटिंग |
---|---|
बिज़नेस एथिक्स एंड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी | स्ट्रेटेजिक एनालिसिस |
इलेक्टिव कोर्स III | इलेक्टिव कोर्स IV |
इलेक्टिव कोर्स II | इलेक्टिव कोर्स I |
4. MBA सिलेबस : Fourth सेमेस्टर
इलेक्टिव कोर्स 1 | साइबर सिक्योरिटी |
---|---|
इलेक्टिव कोर्स 2 | इलेक्टिव कोर्स 3 |
इलेक्टिव कोर्स 4 | इलेक्टिव कोर्स 5 |
कॉर्पोरेट गवर्नेंस | एन्त्रेप्रेंयूर्शिप डेवलपमेंट |
MBA करने के फायदे
अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल जरूर आ जाता है कि एमबीए करने के फायदे क्या होते हैं ? यहां पर हम आप लोगों को एमबीए करने के कुछ महत्वपूर्ण फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जो इस प्रकार है :
- एमबीए करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको अपना करियर बनाने का अच्छा मौका मिलता है. क्योंकि बहुत सारी ऐसी कंपनियां होती है, जो एमबीए करने के बाद तुरंत छात्रों को नौकरी देती है.
- एमबीए करने के बाद छात्रों को अच्छी खासी सैलरी मिलती है.
- एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद अगर कोई छात्र चाहे तो वह अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकता है.
- एमबीए की पढ़ाई करने के बाद आपके अंदर बेहतर नेतृत्व कौशल जैसी चीज उत्पन्न होती हैं जिसकी वजह से आप हर किसी को अच्छी तरह से मैनेज कर सकते हैं.
- अगर कोई छात्र किसी अच्छे कॉलेज में एमबीए की डिग्री प्राप्त करता है तो उसके अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट हो जाता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अच्छे कॉलेज में अच्छे स्टूडेंट पढ़ते हैं जिसकी वजह से छात्रों को सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट करने का अच्छा मौका मिलता है.
- एमबीए की डिग्री को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त होती है अगर आप लोग एमबीए की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं तो आप विदेश में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद आप भारतीय ब्रांड और अन्य टॉप ग्लोबल ब्रांड के साथ भी आसानी से काम कर सकते हैं.
MBA करने के बाद जॉब्स
कई सारे छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि एमबीए करने के बाद कौन से क्षेत्र में व कौन सी जॉब मिलती है ? अगर आप लोग MBA का कोर्स कर लेते हैं तो उसके बाद आपको कई सारे फील्ड में नौकरी आसानी से मिल जाती है.
लेकिन यह समस्या आती है कि आखिर एमबीए करने के बाद कौन सी नौकरी लगती है, तो नीचे हम आप लोगों को एमबीए करने के बाद कौन-कौन सी नौकरी लगती है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे जोकि इस प्रकार है :
1 | ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर |
---|---|
2 | हेज फंड मैनेजर |
3 | मैनेजमेंट कंसलटेंट |
4 | मार्केटिंग मैनेजर |
5 | बीमा में मैनेजर |
6 | बिज़नेस प्राइवेट सेक्टर |
7 | बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर |
8 | फाइनेंसियल एनालिस्ट |
9 | प्रोडक्ट मैनेजर |
10 | ग्राहक सेवा प्रबंधक |
11 | गवर्मेन्ट ऑफ़िसर |
12 | कॉर्पोरेट सेक्टर |
13 | कॉरपोरेट फाइनेंस मैनेजर |
14 | कम्युनिकेशन सेक्टर |
15 | ओर्गनइजेशनल सेक्टर |
16 | ऑपरेशन मैनेजर |
17 | एसेट मैनेजर |
18 | एडवरटाइजिंग मैनेजर |
19 | एंटरप्रेंयूर्शिप |
20 | एजुकेशन सेक्टर |
21 | इम्पोर्ट एक्सपोर्ट मैनेजर |
22 | इन्वेस्मेंट बैंकर |
23 | इनफार्मेशन सिक्योरिटी मैनेजर |
MBA के टॉप कॉलेज लिस्ट
आज के समय में अपने भारत देश में ऐसे कई सारे कॉलेज हैं, MBA डिग्री प्राप्त करते हैं अगर आप लोग बा की डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं और आपको यह जानकारी नहीं है कि भारत के टॉप एमबीए कॉलेज कौन-कौन से हैं, तो नीचे हम आप लोगों को कुछ टॉप कॉलेज की लिस्ट देंगे जिनमें आप अपना एडमिशन करवा सकते हैं.
अगर आप लोग किसी अच्छे कॉलेज में MBA का प्रवेश लेने से आपको कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं, साथ ही आपको नौकरी मिलने में भी आसानी होती है तो ऐसे में आपको किसी अच्छे कॉलेज में MBA का कोर्स करना चाहिए.
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ | Indian Institute of Management, Lucknow |
---|---|
भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर | Indian Institute of Management, Bangalore |
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड | Indian Institute of Management |
भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता | Indian Institute of Management, Calcutta |
भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर | Indian Institute of Management, Indore |
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद | Indian Institute of Management, Ahmedabad |
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज | Faculty of Management Studies, दिल्ली विश्वविद्यालय |
जेवियर श्रम संबंध संस्थान | Xavier Labour Relations Institute, जमशेदपुर |
एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च | मुंबई |
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस | Indian School of Business, हैदराबाद |
FAQ : एमबीए करने के लिए योग्यता
MBA में कौन से सब्जेक्ट होते है ?
MBA कितने साल का होता है ?
MBA का फुल फॉर्म क्या हैं ?
MBA में एडमिशन लेने के लिए क्या करे ?
निष्कर्ष
इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप लोग एमबीए करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ? इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते होंगे, साथ ही इस लेख के माध्यम से हमने आप लोगों को MBA क्या होता है व एमबीए करने के कौन-कौन से फायदे होते हैं ? इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है.
अगर आप लोग MBA में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको MBA क्या होता है व एमबीए में प्रवेश लेने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ? इसके बारे में जरूर जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही आपको MBA में प्रवेश लेना चाहिए. उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी, साथ ही आप लोगों के लिए सहायक भी साबित हुई होगी.